राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, राज्य NSS अधिकारी के पत्र संख्या-179XXIV(9)| राष्ट्रीय सेवा योजना | 15(10) दिनाँक 08 सितम्बर 2022 एवम श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के पत्रांक संख्या - 22 | रा०से०यो० | SDSUV 2022-23 दिनाँक 22 सितम्बर 2022 के तहत महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की एक इकाई(100 स्वयंसेवी) सत्र 2022-23 के लिए आवंटित कर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की शुरूआत हुई।
महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत सत्र 2022-23 में कुल चार एकदिवसीय शिविरों का आयोजन किया गया है जिसके तहत NSS के छात्र छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान, वृक्षारोपण तथा महाविद्यालय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व जागरूकता अभियान चलाया गया।